Skip to main content

bango dam chhattisgarh | bango dam chhattisgarh | bango dam korba chhattisgarh | bango dam picnic spot korba

bango dam chhattisgarh



bango_dam_korba_chhattisgarh

 बांगो में स्थित हसदेव-बांगो रिसवार्यर पर एक खुबसुरत और नायाब डैम जो अभियांत्रिकी का एक बहुत ही बेहतरीन नमुना है, यह डैम कोरबा शहर से लगभग 51 कि.मी. दूर और बिलासपुर शहर से लगभग 95 कि.मी. दूर बांगो में हसदेव नदी के हसदेव-बांगो रिसवार्यर में स्थित है, इसका निर्माण 1961-62 में हसदेव नदी में किया गया था। यह छत्‍तीसगढ़ का सबसे लम्‍बा और चौड़ा डैम भी है, यह छत्‍तीसगढ़ का पहला बहुउद्येशीय परियोजना भी है, इसका जलभराव क्षेत्रफल लगभग 6730 वर्ग कि.मी. है, इसे हसदेव-बांगो परियोजना या फिर मिनीमाता बांध के नाम से भी जाना जाता है।

हसदेव-बांगो बांध कोरबा छत्‍तीसगढ़ 



bango_dam

इस बांध की उंचाई लगभग 86 मीटर और लम्‍बाई 555 मीटर है, इसमें करीब 11 गेट लगे हुए हैं जो पानी ज्‍यादा होने पर ओवरफलो रोकने के लिए पानी छोड़ते है, इस हसदेव बांगो परियोजना से छत्‍तीसगढ़ के कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले लाभान्‍वित होते हैं, इस बांध के द्वारा कोरबा जिले के कई जगहों की जलापुर्ति की जाती है, इनमें शामिल है- बालको, एनटीपीसी कोरबा, एस.ई.सी.एल., बी.पी.सी.एल., कोरबा नगर निगम।

bango dam korba chhattisgarh



bango_dam_picnic_spot

बांगो का यह डैम एक हाईडल पावर स्‍टेशन है अर्थात यहां बिजली का भी उत्‍पादन होता है, यहां इस बांध से माचाडोली में लगे 40 मेगावाट के 3 युनिट या जल विद्युत संयंत्रो से लगभग 
120 मेगावाट तक की बिजली का उत्‍पादन होता है, यह पर्यटन के लिए भी एक बहुत अच्‍छी जगह है, यहां अपने दोस्‍तो और फैमिली के साथ नौका विहार, कुज और यहां के नेचर व्‍यु का आनंद लेने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते है।

bango dam picnic spot korba



bango_dam_korba

जब मानसून का मौसम होता है, तब यहां काफी संख्‍या में लोगो की भीड़ उमड़ती है, क्‍योंकि उस समय यह बांध अपनी खुबसुरती के चरम में होता है, बरसात के समय यहां आस-पास के नेचर का नजारा काफी सुहावना होता है, यहां इस बांध के अलावा एक छोटा सा बांगो दाई मंदिर भी है, यहां के लोगो का मानना है कि बांगो दाई यहां के लोगो का पालन पोषण करती है, यह मंदिर आपको बांगो डैम के रास्‍ते ही दिख जायेगा इसके अलावा यहां छत्‍तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मीनाक्षी देवी या मिनीमाता की स्‍मृति में बनाया गया मुर्ति भी देखने योग्‍य है, मीनाक्षी देवी 1952-1972 तक रायपुर लोकसभा में सांसद रही थी। कहा जाता है , उनके नाम पर भी इस जगह का नाम मिनीमाता बांगो बांध पड़ा है। इस डैम के आस-पास आपको कुछ और टुरिस्‍ट प्‍लेसेस देखने को मिलेंगे जिनमें बुका जल विहार, गोल्‍डन आइलैंड, सतरेंगा और देवपहरी झरना शामिल है। 

My Experience 


bango_dam_chhattisgarh

दोस्‍तो मेरा इस खुबसुरत और नायाब बांगो बांध का भ्रमण अनुभव काफी अच्‍छा रहा था । अगर आप कोरबा जिले या छत्‍तीसगढ़ से हैं, तो आपको भी यह जगह जरूर देखनी चाहिए अगर आप पिकनिक के लिए कोरबा जिले का कोई अच्‍छा जगह सोंच रहे हैं, तो बांगो बांध आपके लिए वो जगह हैं, बरसात के मौसम में आपका बांगो का टुअर मरीन डाइव के टुअर से कम नहीं होगा । और हां अपना बांगो डैम का अनुभव हमसे साझा करना मत भुलियेगा साथ ही बांगो डैम से जुड़ा मेरा युट्युब विडीयो नीचे दिया हुआ है, उसे भी जरूर देखिएगा धन्‍यवाद।


subscribe to my youtube channel for more


you can find some more attractive blog post's of chhattisgarh's tourist places down below so don't forget to check them out Thank You!

Comments

Popular posts from this blog

Golden island korba chhattisgarh | गोल्‍डन आईलैंड कोरबा छत्‍तीसगढ़ | कोरबा पिकनिक स्‍पॉट | korba tourist places

Kotmi sonar crocodile park | Kotmi sonar | कोटमी सोनार | Kotmi sonar park | Kotmi sonar ke magarmach | Kotmi sonar cg chhattisgarh

kutan nala kasdol baloda bazar chhattisgarh | कुटन नाला जलप्रपात कसडोल बलौदा बाजार | kutan waterfall kasdol | baloda bazar tourist places | baloda bazar picnic spots