bango dam chhattisgarh | bango dam chhattisgarh | bango dam korba chhattisgarh | bango dam picnic spot korba
bango dam chhattisgarh बांगो में स्थित हसदेव-बांगो रिसवार्यर पर एक खुबसुरत और नायाब डैम जो अभियांत्रिकी का एक बहुत ही बेहतरीन नमुना है, यह डैम कोरबा शहर से लगभग 51 कि.मी. दूर और बिलासपुर शहर से लगभग 95 कि.मी. दूर बांगो में हसदेव नदी के हसदेव-बांगो रिसवार्यर में स्थित है, इसका निर्माण 1961-62 में हसदेव नदी में किया गया था। यह छत्तीसगढ़ का सबसे लम्बा और चौड़ा डैम भी है, यह छत्तीसगढ़ का पहला बहुउद्येशीय परियोजना भी है, इसका जलभराव क्षेत्रफल लगभग 6730 वर्ग कि.मी. है, इसे हसदेव-बांगो परियोजना या फिर मिनीमाता बांध के नाम से भी जाना जाता है। हसदेव-बांगो बांध कोरबा छत्तीसगढ़ इस बांध की उंचाई लगभग 86 मीटर और लम्बाई 555 मीटर है, इसमें करीब 11 गेट लगे हुए हैं जो पानी ज्यादा होने पर ओवरफलो रोकने के लिए पानी छोड़ते है, इस हसदेव बांगो परियोजना से छत्तीसगढ़ के कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले लाभान्वित होते हैं, इस बांध के द्वारा कोरबा जिले के कई जगहों की जलापुर्ति की जाती है, इनमें शामिल है- बालको, एनटीपीसी कोरबा, एस.ई.सी.एल., बी.पी.सी.एल., कोरबा नगर निगम। bango dam korba chhat...