Skip to main content

kendai waterfall korba chhattisgarh | kendai fall korba | केंदई जलप्रपात कोरबा | korba picnic spots | korba tourist places

kendai waterfall korba chhattisgarh



kendai_waterfall_korba_chhattisgarh

कोरबा जिले का खुबसुरत वाटरफाल केंदई यह कोरबा जिले का दुसरा सबसे लंबा जलप्रपात हैं, यह खुबसुरत झरना कोरबा जिले के केंदई ग्राम में स्थित हैं, जो बिलासपुर अंबिकापुर इाईवे में पड़ता हैं, यह प्रकृति के बीच बसा हुआ झरना कोरबा जिला मुख्‍यालय से 90 कि.मी. और बिलासपुर से लगभग 134 कि.मी. की दूरी पर केंदई ग्राम में स्थित हैं, यह कोरबा जिले का एक बहुत ही प्रसिद्ध पिकनिक स्‍पाट हैं, यहां हर साल लाखों की संख्‍या में लोग छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों से पिकनिक के लिए आते हैं, और प्रकृति के बीच इस जलप्रपात के करीब अपने दोस्‍तों और परिवार के साथ समय व्‍यतीत करते हैं।

kendai fall korba 



kendai_fall_korba

यह जलप्रपात बरसात के मौसम में बहुत ही खुबसुरत दिखाई देता हैं, इस झरने का पानी हसदेव-बांगो रिसर्वायर में जाकर मिलता हैं, यहां हसदेव नदी का पानी जज्‍गी से होते हुए केंदई ग्राम के इस खुबसुरत जलप्रपात से होते हुए 3 छोटे जलप्रपातों का निर्माण करते हुए बांगो रिसर्वायर में मिलता हैं, यह जगह प्रकृति से घिरी हुई हैं, यहां आपको पहाड़, जंगल और जंगली जानवार भी देखने को मिलेंगे यहां केंदई के इस खुबसुरत जलप्रपात के करीब स्‍वामी सदानंद का आश्रम भी स्थित हैं, 

केंदई जलप्रपात कोरबा 


केंदईजलप्रपात

इस जलप्रपात की उंचाई लगभग 75 फिट है, जो कोरबा के अबतक के सबसे लंबे जलप्रपात रानी-झरिया से लगभग 25 फिट छोटा हैं, झरने पर कार्तिक पुर्णिमा और नये साल के अवसर पर लोगो की काफी भीड़ होती हैं, केंदई जलप्रपात के इस पिकनिक स्‍पाट को शासन द्वारा विकसित भी किया गया हैं, आपको विश्राम के लिए जगह और वाटरफाल के किनारे सुरक्षा के लिए फेंसिग भी देखने को मिलेगी यहां रेस्‍ट हाउस में उपलब्‍ध हैं, जहां आप अपने दोस्‍तो और परिवार के साथ यहां कैपिंग और नेचर वाचिंग का आनंद भी उठा सकते हैं, इस जलप्रपात में बरसात और ठंड के मौसम में अच्‍छा पानी होता हैं, इतनी सारी खुबियों और खुबसुरती के बाद भी यह जगह काफी खबरो में रहती यहां रहने वाले वन्‍यजीव मुख्‍यत: लेमरु रेंज के हाथी यहां कभी-कभी विचरण करते रहते हैं, और आस-पास के गांवो में हाथियों के घुस जाने की खबरे आती रहती हैं, इन सभी बातों के बावजूद यह जगह पर्यटको से भरी रहती हैं।

My Experience 



korba_picnic_spot_kendai

दोस्‍तो मैं कोरबा जिले के इस खुबसुरत पिकनिक स्‍पाट में एक बार गया हुं। और यकीन मानिये दोस्‍तो केंदई जलप्रपात का छत्‍तीसगढ़ के सबसे खुबसुरत झरनो की सूची में अपना एक स्‍थान हैं, साल भर में यहां पर्यटको की संख्‍या के आधार पर इस जलप्रपात को कोरबा जिले के लोकप्रिय पिकनिक स्‍पाट में से एक माना जा सकता हैं, अगर आप भी छत्‍तीसगढ़ की सुंदरता को भीतर से देखना से चाहते हैं, तो आपको कोरबा जिले इस खुबसुरत जलप्रपात में जरूर जाना चाहिए। इस जलप्रपात से जुड़ा मेरा युट्युब वीडियो नीचे दिया हुआ हैं, उसे भी आप जरूर देखिएगा और अगर आप इस जगह में घुमने जाये तो इस जगह से जुड़ा अपना अनुभव हमसे जरूर साझा किजीएगा धन्‍यवाद। 





subscribe to my youtube channel for more Thank You!




you can find some more attractive blog post's of chhattisgarh's tourist places so don't forget to check them out 

Comments

Popular posts from this blog

Golden island korba chhattisgarh | गोल्‍डन आईलैंड कोरबा छत्‍तीसगढ़ | कोरबा पिकनिक स्‍पॉट | korba tourist places

Kotmi sonar crocodile park | Kotmi sonar | कोटमी सोनार | Kotmi sonar park | Kotmi sonar ke magarmach | Kotmi sonar cg chhattisgarh

kutan nala kasdol baloda bazar chhattisgarh | कुटन नाला जलप्रपात कसडोल बलौदा बाजार | kutan waterfall kasdol | baloda bazar tourist places | baloda bazar picnic spots